सासाराम, जनवरी 31 -- दिनारा। विधायक आलोक कुमार सिंह को राष्ट्रीय लोक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। वहीं विधायक ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसकी वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। बधाई देने वालों में लोजपा नेता अजीत राय, मुखिया रंजय कुमार सिंह, मुरलीधर दूबे,अमित राय, पैक्स अध्यक्ष दयाशंकर सिंह, सोनू कुशवाहा,राजू प्रधान, राकेश सिंह, हृदयानंद कुशवाहा, ऋषि ठाकुर, अनिल सिंह, बलिस्टर सिंह, मुन्ना कुशवाहा, उज्जैन जायसवाल, नर्वदेश्वर चौबे आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...