औरंगाबाद, फरवरी 21 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड क्षेत्र के गया रोड स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर सदस्यता अभियान एवं केक काटकर स्थापना दिवस मनाया। लोगों से पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कई लोगों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के प्रति आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की। बताया गया कि अध्यक्ष के नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह के मार्गदर्शन में सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। इस अवसर पर वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, समता और विकास के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जिला सह संयोजक सह पूर्व प्रत्याशी ओबरा विधानसभा अजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत है और इसके लिए हर कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.