कौशाम्बी, सितम्बर 21 -- राष्ट्रीय लोक दल की मासिक बैठक रविवार को करारी स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नजमुल हसन ने की। कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान कांग्रेस, सुहेलदेव समाज पार्टी, रिपब्लिक पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी को छोड़ लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल का दामन थामा। पार्टी के प्रदेश महासचिव इमरान हैदर रिजवी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल सर्व समाज की पार्टी है। प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है। एकजुट होकर दल को मजबूत करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर राष्ट्रीय लोकदल का सदस्य बनाएं। जिले में 10,000 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पंचायत चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता अभी से जुड़ जाएं। जिनको चुनाव लड़ना है वह गांव क्षेत्र में निकले और लोगों की समस्याओं को देखें। उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.