रामपुर, जुलाई 16 -- राष्ट्रीय लोक दल महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों महिलाओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह द्वारा ब्लॉक सैदनगर में प्रदेश सचिव निगार बेगम के आवास पर क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ एडवोकेट शशी वाला, प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मोहम्मद उस्मान बबलू के द्वारा सदस्य बनाओ अभियान चलाया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष एडवोकेट शशी वाला ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई प्रदेश सचिव निगार मैडम ने सभी आने वालों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह, अकबर, फिरोज आलम खान, तराना बेगम, महफूज खान, शकील सैफी, मंजू खान, मोहसिन, जुनैद और तमाम लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...