देहरादून, नवम्बर 8 -- रुड़की। रालोद प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हरिद्वार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजीव कुमार को दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश के अन्य जिलों में कार्यकारिणी का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ से मैदान तक के किसानों की लड़ाई संगठन लड़ेगा और 2027 में सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...