सहारनपुर, जनवरी 19 -- सोमवार को राष्ट्रीय लोक दल की बैठक दिल्ली रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें समाजवादी पार्टी छोड़कर आए कार्यकर्ताओं को फूल मालाएं व पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया गया और पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। चौधरी शिवकुमार गुर्जर और ठाकुर प्रमोद प्रधान के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हुए। जिला अध्यक्ष शाहजमां खान ने फूल मालाएं पहनाकर और पार्टी का पटका देकर नए सदस्यों का स्वागत किया। प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की नीतियों तथा किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के सिद्धांतों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ...