रांची, अक्टूबर 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची में कला प्रेमियों को एक बेहतर लोक प्रदर्शनी के अवलोकन का अवसर मिलने जा रहा है। शुक्रवार को ऑड्रे हाउस में शाम पांच बजे राष्ट्रीय लोक कला प्रदर्शनी 'लोका 2025 का शुभारंभ होने जा रहा है। 15 अक्तूबर तक चलनेवाली इस प्रदर्शनी में 11 राज्यों के 100 से ज्यादा कलाकृतियों की प्रदर्शनी यहां सजनेवाली है। 21 से ज्यादा कला विधा इसमें शामिल होंगी। इनमें दो नेपाल से भी कलाकृतियां शामिल हो रही हैं। इसका आयोजन कला संस्कृति विभाग, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और फोकआर्टोपेडिया फाउंडेशन पटना की ओर से किया जा रहा है। क्यूरेटर सुनील कुमार ने बताया कि लोक कला प्रदर्शनी के दौरान कार्यशालाएं और टॉक शो भी होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोक परंपराओं को सहेजना, कलाकारों को मंच प्रदान करना और जनमानस में...