संभल, फरवरी 24 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संभल द्वारा 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसके व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अवधेश कुमार सिंह के विश्राम कक्ष में समस्त न्यायिक अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि विवादों का त्वरित, सुलह-समझौते के माध्यम से, किफायती एवं सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। नोडल अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण किया जा सके। बैठक में अपर सत्र न्यायाधीश आरती फौजदार, अपर जनपद न्यायाध...