रांची, फरवरी 18 -- खूंटी, संवाददाता। 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), खूंटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पीडीजे-सह-अध्यक्ष, डीएलएसए अध्यक्ष रसिकेश कुमार के निर्देशन में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता डीएलएसए सचिव कमलेश बेहेरा ने की। बैठक में प्री-लिटिगेशन बैंक मामलों के अधिकाधिक निष्पादन पर विशेष बल दिया गया। इस दौरान ऋण प्रकरण, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से जुड़े मामले, वसूली वाद एवं अन्य वित्तीय विवादों को चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में उनके अधिकतम निस्तारण की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव कमलेश बेहेरा ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लोक अदालत के लिए उपयुक्त मामलों की समय पर पहचान सुनिश्चित करें। साथ ही संबंधित पक्षकारों को ...