काशीपुर, दिसम्बर 9 -- जसपुर। 13 दिसंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर पीएलबी और पैनल अधिवक्ता ने प्रचार-प्रसार किया। पैनल अधिवक्ता सोनल सिंघल ने बताया कि रुद्रपुर जिला न्यायालय समेत काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, खटीमा सितांरगज, किच्छा में 13 दिसंबर को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। जिसमें कई तरह के मामलों का निस्तारण होगा। उन्होंने नागरिकों से लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की है। यहां पीएलबी संगीता, आदेश कुमार रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...