अररिया, अप्रैल 16 -- अररिया, संवाददाता मई माह के द्वितीय शनिवार यानी 10 मई को जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में सुलहनीय वादों के निष्पादन के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इस संबंध में अवर न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा दी गई जानकारी के हवाला से जिला जनसंपर्क कार्यालय ने बताया कि लोक अदालत का आयोजन सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा। इस मौके पर सभी प्रकार के सुलहनीय वादों का निष्पादन समझौता के आधार पर कराया जाना है। बताया गया कि इसी के मद्देनजर जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सुलहनीय वादों को चिह्नित कर संबंधित पक्षकारों को नोटिस कर सभी अभिलेखों के साथ लोक अदालत में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। इस संबंध में डीएम द्वारा जारी पत्र में ये भी निर्देश दिया गया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए चिन्हित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.