साहिबगंज, मार्च 9 -- साहिबगंज। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (रांची) के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में इस साल की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। नालसा के आदेश पर राष्ट्रीय लोक अदालत लगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में साहिबगंज न्यायमंडल और राजमहल अनुमंडलीय न्यायमंडल में कुल 6415 मामलों का निपटारा किया गया। इससे कुल 7,85,29,652 रुपए की समझौता राशि प्राप्त हुई। दरअसल, झारखंड के सभी जिलों में इस लोक अदालत का ऑनलाइन उद्घाटन झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सह झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने किया। उद्घाटन का सीधा प्रसारण व्यवहार न्यायालय स्थित लोक अदालत कक्ष में उपस्थित लोगों ने देखा। उद्घाटन के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिल...