कन्नौज, दिसम्बर 13 -- कन्नौज। नवीन न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।94,750 वादों में से 63,983 वादों का निस्तारण करते हुए 16,27,24,125 जुर्माना वसूला गया। प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्योत्सना यादव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से वादकारियों को त्वरित, सुलभ एवं किफायती न्याय प्राप्त हुआ, जिससे लोगों का न्याय प्रणाली पर भरोसा मजबूत हुआ है l राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मुख्य न्यायालय परिसर के साथ-साथ बाह्य न्यायालय छिबरामऊ, ग्राम न्यायालय तिर्वा तथा जनपद के समस्त प्रशासनिक कार्यालयों में भी किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, बैंक व बीमा कंपनियों के अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्तागण, पैनल अधिवक्ता, लीगल एड डिफेन्स काउंसिल, पराविधिक स्वयंसेवक एवं न्यायालय कर्मचारी उपस्थित रहे। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राध...