मधुबनी, सितम्बर 13 -- मधुबनी,विधि संवाददाता । जिला कोर्ट में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 586 मामलों का ऑन स्पॉट निपटारा हुआ। पक्षकारों के बीच तीन करोड़ से अधिक की राशि पर समझौता हुआ। एक करोड़ 23 लाख से अधिक राशि का एक दूसरे को भुगतान किया गया। कोर्ट में पेंडिंग 155 आपराधिक मामलों का निपटारा हुआ। बैंक ऋण के 431 मामलों का निष्पादन किया गया। पीएनबी बैंक मैनेजर नागेन्द्र झा एवं धीरज कुमार ने बताया कि सबसे अधिक पंजाब नेशनल बैंक के 107 मामलों का निष्पादन हुआ। वहीं एसबीआई के विजय कुमार झा ने बताया कि स्टेट बैंक के 71 मामलों का निष्पादन हुआ। बिहार ग्रामीण बैंक के 77 मामले निपटाए गए। राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत प्रभारी प्रधान जिला जज सैयद मोहम्मद फजलुल बारी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश रचना राज, सीजेएम पीके महथा, प्राधिकार के सचिव ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.