जमुई, दिसम्बर 13 -- जमुई। नगर प्रतिनिधि शनिवार को जमुई व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1532 मामलों का निष्पादन किया गया और 6 करोड़ 37 लाख 57644 का समझौता हुआ। प्री लिटिगेशन मामलों में एन आई एक्ट केसेस अंडर सेक्शन 138 में 775 मामले निष्पादित किए गए।इसमें समझौता राशि 2 करोड़ 45 लाख रुपए रही।लोक अदालत में ट्रैफिक चालान के पांच मामले भी निष्पादित किए गए जिसमें 39040 रुपए का समझौता राशि का सेटलमेंट हुआ। बीएसएनएल के तीन मामलों में 10355 रुपए का समझौता हुआ। इस प्रकार प्री लिटिगेशन मामलों में कुल 10510 मामले में से 783 मामले निष्पादित किए गए जिसमें दो करोड़ 45 लाख 95678 रुपए का समझौता हुआ। इसी प्रकार पेंडिंग मामलों में क्रिमिनल कंपाउंडेबल मामलों में 385 मामलों में से 162 मामलों का निष्पादन हुआ। बिजली बिल के 258 मामले निष्प...