चित्रकूट, अगस्त 14 -- चित्रकूट, संवाददाता। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अगले माह 13 सितंबर को होने वाली लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को आपसी सुलह-समझौते से निस्तारित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए न्यायिक के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी प्रयास में जुटे है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश राकेश कुमार त्रिपाठी ने इस संबंध में विभिन्न प्रशासनिक विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित समस्त ऐसे मामलों को चिन्हित करें, जिनको लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किया जा सकता है। इन मामलों में पक्षकारों को कम से कम दो बार नोटिस तामीला कराया जाए। कहा कि लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराने का प्रयास करना है। प्राधिकरण सचिव वर्णिका शुक्ला ने कहा कि लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.