बरेली, दिसम्बर 14 -- राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह से एक दिन में एक लाख 81 हजार 462 मामलों का निपटारा हुआ। इसमें 30 करोड़ 7 लाख 30 हजार 555 रुपये के आदेश भी पारित हुए। 223 दंपतियों का विवाद खत्म कराकर उन्हें साथ भेजा गया। एक्सीडेंट क्लेम में समझौता के आधार पर एक करोड़ 81 लाख 14 हजार की क्षतिपूर्ति तय की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने मां सरस्वती एवं गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नोडल अफसर एवं अपर जिला जज रामानंद ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1 लाख 81 हजार 462 मामलों का निस्तारण किया गया। प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश मोहम्मद अशरफ अंसारी ने 64, अपर प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार सिंह ने 50, न्यायाधीश छाया नैन ने 45 और न्यायाधीश ज्ञानेंद्र त्रिपाठी न...