मुजफ्फर नगर, फरवरी 9 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज डा. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर बीरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभी बैंकों के बैंक अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें एसबीआई., यूको बैंक, पीएनबी एवं अन्य बैंकों के बैंक अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इसी कम में बंदियों के हितार्थ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने उपस्थित बंदियों को संवैधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी दी। इन सभी को अवगत कराया गया कि आगामी 14 मार्च 2026 शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर में होगा जिसमें इसके अलावा बुढाना, खतौली व जानसठ में भी लोक अदालत में आपराधिक, 138 एन० आई० एक्ट, बैक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रति...