बिहारशरीफ, मार्च 5 -- राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रचार रथ को रबाना किया फोटो 5मनोज02 - शेखपुरा न्यायालय प्रांगण से जागरूकता रथ को रवाना करते जिला जज पवन कुमार पांडेय। शेखपुरा। आठ मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत लगायी जाएगी। इसकी सफलता के लिए बुधवार को न्यायालय प्रांगण से प्रचार वाहन को जिला जज पवन कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में पहुंचकर लाभ उठायें। मौके पर प्राधिकार की सचिव रितु कुमारी, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, संयुक्त सचिव चंद्रमौली यादव व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.