पूर्णिया, फरवरी 22 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिध। राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया की ओर से शनिवार को जिला अधिवक्ता संघ के विद्वान अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन में सहयोग की अपील की गई। यह बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष कन्हैया जी चौधरी के निर्देशानुसार सचिव सुनील कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अधिवक्ताओं को लोक अदालत के महत्व एवं इसके लाभों की विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं से कहा गया कि वे अपने-अपने स्तर से वादकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों के निष्पादन के लिए प्रेरित करें। सभी अधिवक्ताओं ने लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निपट...