अंबेडकर नगर, दिसम्बर 11 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोग अदालत को यादगार बनाने के लिए प्रचार-प्रसार का दौर जारी है। गुरुवार को जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष चन्द्रोदय कुमार बाइक रैली तथा ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो लोगों को आमजन को राष्ट्रीय लोग अदालत के प्रति जानकारी देगी। जनपद न्यायालय के अलावां पारिवारिक न्यायालय, ग्राम न्यायालय, आलापुर, जलालपुर व भीटी, उपभोक्ता फोरम तथा सभी तहसीलों में 13 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा जिसमें जुर्म संस्वीकृति व सुलह-समझौते के आधार वादों का निस्तारण होगा। जनपद न्यायालय से हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना करने के मौके पर विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट राम बिलास सिंह, विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट व नोडल अधिकारी मोहन कुम...