औरैया, दिसम्बर 6 -- आगामी 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए शनिवार को जनपद न्यायालय में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक जनपद न्यायाधीश मयंक चौहान के निर्देश पर अपर जिला जज, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें जनपद के सभी मजिस्ट्रेट एवं सिविल न्यायालयों के न्यायिक अधिकारियों ने भाग लिया। अपर जिला जज महेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहझ्रसमझौते के आधार पर विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण किया जाएगा। इनमें सिविल वाद, राजस्व वाद, क्रिमिनल कम्पाउंडेबल दाण्डिक वाद, बिजली चोरी से जुड़े मामले, स्टाम्प वाद, श्रम विवाद, धारा 138 एनआई एक्ट के प्रकरण, भूमि अधिग्रहण वाद, नगर पालिका संबंधी वाद तथा बैंक रिकवरी सहित अन्य वाद शामिल रहेंगे। लोक अदालत में निस्तारित मामलो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.