जौनपुर, फरवरी 12 -- जौनपुर। सिविल जज सीडि/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से मंगलवार को बैठक की गई। इस दौरान राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 2.0 अभियान को लेकर चर्चा की गई। वृहद/मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर 22 फरवरी एवं राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च के आयोजन को लेकर भी बात हुई। अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार शशि ने की। बताया कि 22 फरवरी को पुलिस लाईन्स जौनपुर में वृहद/मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन होगा। जिसमें सरकार के द्वारा महिलाओं, बच्चों, निर्बल वर्ग, अनुसूचित जाति और जनजाति, दिव्यांगजन, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक आदि के कल्याण के लिए प्रशासनिक व कार्य योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों का चिह्नांकन, पंजीकरण एवं लाभ वितरण तथा प्रचार-प्र...