अयोध्या, फरवरी 11 -- अयोध्या। राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रंजिनी शुक्ला एवं नोडल लोक अदालत दीपक यादव ने किया। बैठक में 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अनिरुद्ध प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...