दरभंगा, फरवरी 24 -- लहेरियासराय। जिला व अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संतोष कुमार पांडेय ने सोमवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार रथ को न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शनिवार 14 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके बारे में पता चले। उन्होंने कहा कि हम लोगों से अपील करते हैं कि इसमें ज्यादा से ज्यादा वादों का निपटारा कराएं। मौके पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय सुमन कुमार दिवाकर, विशेष न्यायाधीश उत्पाद रविशंकर कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी, अधिवक्ता संघ के महासचिव कृष्णकांत मिश्र आदि मौजूद थे। दूसरी ओर अधिक से अधिक क्लेम केस के निपटारे को लेकर विशेष न्यायाधीश रविशंकर कुमार ने दावा वाद से संबंधित अधिवक्ताओं एवं बीमा कंपनियों क...