आरा, दिसम्बर 6 -- आरा, निज प्रतिनिधि आगामी 13 दिसंबर को होने वाली वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर आरा व्यवहार न्यायालय परिसर से जागरूकता रथ रवाना किया गया। शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोजपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के सचिव गौतम कुमार, जिला अग्रणी प्रबंधक, क्षेत्रीय प्रबंधक ग्रामीण बैंक एवं जिला अग्रणी कार्यालय अजय कुमार ने रवाना किया। यह जागरूकता रथ पूरे शहर में माइक के माध्यम से प्रचार प्रसार करेगा। सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए कुल 16 बेंच का गठन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोजपुर की ओर से किया गया है। इसमें न्यायालय में लंबित सभी तरह के सुलहनीय वादों एवं विभागीय वादों जैसे विद्युत, खनन, माप-तौल, श्रम, बीएसएनएल एवं अन्य का निष्पादन समझौता के आधार पर क...