चंदौली, दिसम्बर 4 -- चंदौली, संवाददाता। राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर गुरुवार को मुख्यालय स्थित दीवानी न्यायालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी ने बैंक वाहनों एवं पराविधिक स्वयं सेवकों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर भ्रमण कर राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश ने कहा कि पराविधिक स्वयं सेवकों के नगर भ्रमण का उद्देश्य जिला एवं तहसील स्तर पर आगामी 13 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन एवं वादकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ दिलाया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन वाद, सिविल वाद, मोटर दुर्घटना दावा प्रतिकर वाद, भरण-पोषण संबंधी वाद, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.