रांची, फरवरी 11 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। डालसा द्वारा बुधवार को गेतलसूद पंचायत भवन में विधिक जागरुकता अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व डालसा सचिव राकेश रोशन ने किया। 100 दिनी अभियान के तहत बाल विवाह की रोकथाम, लोक अदालत, मध्यस्थता और प्री-लिटिगेशन आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, टोल फ्री नंबर-15100 के बारे में बताया गया और 14 मार्च को रांची में आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी गई। इस दौरान एलएडीसी सहायक पंकज कुमार शर्मा, पीएलवी बेबी सिन्हा, मीना श्रीवास्तव, सुनीता कुमारी, मालती कुमारी, अनिल वर्मा तथा आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विधि विद्यार्थी रेशमी कुमारी, मनीषा कुमारी, पुष्पांजलि सिंह, आकृति बेसरा, रिया कुमारी, धनंजय कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.