कानपुर, दिसम्बर 12 -- कानपुर। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। कानपुर के प्रशासनिक न्यायाधीश सरल श्रीवास्तव दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन करेंगे। इसमें 2,83,667 वादों को निस्तारित करने के लिए चिंहित किया गया है। सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित होने वाले मामलों में बैंक वसूली, किरायेदारी वाद, मोबाइल फोन व केबल नेटवर्क संबंधी प्रकरण, आयकर, बैंक व अन्य वित्तीय संस्थानों से संबंधित प्रकरण, दीवानी वाद, उत्तराधिकार वाद, पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस के मामले शामिल किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...