आगरा, दिसम्बर 12 -- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला जज/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय कुमार मलिक ने बताया कि शुभारंभ सुबह 10:30 बजे किया जाएगा। लोक अदालत में 5.25 लाख वादों को निस्तारण के लिए चिह्नित किया गया है। आयोजन को लेकर शुक्रवार को तैयारियां चलती रहीं। अपर जिला जज/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. दिव्यानंद द्विवेदी ने बताया कि 13 दिसंबर को मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, लारा न्यायालय, समस्त परिवार न्यायालय, उपभोक्ता फोरम कोर्ट, वाणिज्य न्यायालय, समस्त राजस्व न्यायालय, समस्त खंड विकास कार्यालय एवं समस्त पुलिस आयुक्त कार्यालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। वादकारी अपने वाद का निस्तारण आपसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.