गोपालगंज, दिसम्बर 12 -- गोपालगंज, विधि संवाददाता। शहर स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को वर्ष 2025 की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें हर तरह के वाद का आपसी सुलह व समझौते के आधार पर निष्पादन किया जाएगा। लोक अदालत के लिए विभिन्न विभागों के 20 हजार 908 पक्षकारों को नोटिस जारी किया गया है। इसमें से 16563 चिन्हित पूर्व बाद हैं, जबकि 3238 कुल चिन्हित लंबित बाद हैं। कुल 25 सौ वादों के निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर कुल 16 पीठों का गठन किया गया है। प्रत्येक पीठ के लिए न्यायिक पदाधिकारी व पैनल अधिवक्ता को तैनात भी कर दिया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिली जानकारी के अनुसार गठित पीठों के माध्यम से हर तरह के मामलों का आपसी स...