देवरिया, मई 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। दीवानी न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें सुलह-समझौत के आधार पर 153459 वादों का निस्तारण किया गया। जिला जज राममिलन सिंह व अन्य न्यायिक अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। जिला जज ने कुछ वादों का निस्तारण कर इसकी शुरूआत की। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी इफ्तेखार अहमद द्वारा कुल 49 मामलों का निस्तारण कर 3,82,85,000 रुपये की धनराशि प्रतिकर के रूप में दिलाया। इसी तरह प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पाण्डेय के द्वारा 13 तथा अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ब्रजेश मणि त्रिपाठी के द्वारा 11 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। विशेष न्यायाधीश (एस0सी0एस0टी )...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.