गाज़ियाबाद, मई 8 -- लोनी, संवाददाता। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) पदाधिकारियों ने गुरुवार को रामेश्वर पार्क कालोनी में सदस्यता अभियान चलाया। जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि योगेंद्र सिंह ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान कई युवाओं ने पार्टी की सदस्या ली। सभी को पार्टी के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। वीरपाल मलिक, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह बिड्डी, जयकिशोर, लोनी के पूर्व चेयरमैन मनोज धामा, लोनी नगर पालिका चेयरमैन रंजीता धामा, जितेंद्र बालियान, अभय बालियान व संचालन सरताज खान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.