सहारनपुर, जुलाई 14 -- सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल नारी शक्ति संगठन की बैठक दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि महिला प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह ने कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रियंका सिंह को महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष नियुक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की लोकप्रियता बढ़ रही है और महिला भागीदारी 50 फीसदी की मांग के साथ अधिक महिलाओं को पंचायत चुनाव में उतारा जाएगा। इस दौरान धीर सिंह, अर्जुन सिंह, फैसल त्यागी, अंजुम त्यागी आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शाहजमां खान ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.