देहरादून, फरवरी 20 -- राष्ट्रीय लोकदल के रिस्पना स्थित एक होटल में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश, जिला और महानगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यकारिणी में प्रदेश कार्यालय प्रभारी अभिनव त्यागी, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रमोद डोभाल, प्रदेश सचिव आशीष उनियाल, कमलप्रीत अरोड़ा, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुंदर सिंह रावत को चुना गया। जबकि जिला अध्यक्ष देहरादून(परवादून) राम कपूर और महानगर अध्यक्ष (देहरादून) महेंद्र सिंह बिष्ट चुने गए। जिला कार्यकारिणी सदस्य सुनीता साहनी, राहुल गहलोत, दामोदर सैनी, आरती चौधरी, महानगर कार्यकारिणी सदस्य आरती जैसवाल, मोहिनी चौधरी, अंजू, बेबी झा, प्रवीण कुमार, उज्जवल नायक, मनोज कुमार, हरदीप सिंह आदि चुने गए। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने सभी पदाधिकारियों को बधाई और दल को मजबूत बनाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान...