मुंगेर, दिसम्बर 9 -- सहरसा, विधि संवाददाता। राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रचार प्रसार रथ कहरा प्रखंड कार्यालय से रवाना किया गया । 13 दिसंबर को न्यायालय परिसर में लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामले का निष्पादन करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा रथ को रवाना किया गया । प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार निशा कुमारी के निर्देशानुसार प्रचार रथ को आयोजित होने वाले लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए जन-जन तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इस लोक अदालत में न्यायालय में लंबित छोटे-मोटे मामलों का निपटारा पक्षकार समझौता के आधार पर कर सकेंगे । मामलों का निष्पादन ऑन द स्पॉट बिना किसी खर्च के किया जाएगा जिसका लाभ पक्षकारों को मिलेगा । इस लोक अदालत में क्रिमिनल केस दुर्घटना दावा बैंक लोन टेलीफोन पारिवारिक विवाद जै...