मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र मुशहरी में 16 से 18 फरवरी तक प्रमंडल स्तरीय बागवानी महोत्सव सह प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिला उद्यान पदाधिकारी आभा कुमारी ने बताया कि यह आयोजन किसानों के लिए किया गया है। इसमें भाग लेने वाले किसान सामान्य रूप में उत्पादित सब्जी, पॉली हाउस में उत्पादित सब्जी, मशरूम और फलों की प्रदर्शनी लगाएंगे। साथ ही मधुमक्खी पालकों व जीविका समूह के लिए शहद की भी प्रदर्शनी लगेगी। इसके अलावा पान, सदाबहार पत्ती फूल वाले पौधे, जाड़े के मौसमी फूल के पौधे भी प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रदर्शनी का समय सुबह 10 से शाम चार बजे तक रहेगा। वहीं आमजनों के लिए प्रदर्शनी 17-18 फरवरी तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.