सहारनपुर, दिसम्बर 13 -- ग्राम मनोहरपुर के चार बच्चों ने मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय रोप स्किपिंग चैम्पियनशिप में प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा 5 के कविश सैनी, कक्षा 7 के मनदीप सिंह, साथ ही आर्या उपाध्याय और नव्या देवी ने अपनी फुर्ती और कौशल दिखाकर साबित किया कि ग्रामीण प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय स्तर पर शहर के बच्चों से पीछे नहीं हैं। बच्चों ने तेज़-तर्रार खेल में अपनी सहनशक्ति और तालमेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल प्रशासन ने उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गांव में बच्चों की सफलता पर खुशी का माहौल है और परिजन गर्व से लबरेज़ हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...