धनबाद, जनवरी 12 -- धनबाद। रांची में 9-11 जनवरी तक आयोजित 17वीं राष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता में धनबाद के तीन खिलाड़ियों ने सात मेडल जीते और झारखंड ओवरऑल चैंपियन बनी। अंडर-20 बालक वर्ग में बसंत कुमार साहू ने एक स्वर्ण व दो रजत, अभिषेक कुमार पांडेय ने स्वर्ण और कौशल कुमार महतो ने एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्राप्तकर जिले तथा राज्य का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर जिला जंप रोप के अध्यक्ष धनबाद सांसद ढुलू महतो एवं बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, सचिव विवेक सिंह, कोषाध्यक्ष विष्णु दास ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.