चम्पावत, फरवरी 9 -- चम्पावत। अग्निशमन विभाग के दो जवानों ने आर्म रेसलिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण और कांस्य पदक जीते हैं। एसपी अजय गणपति ने बताया कि बीते 27 से 31 जनवर तक उदयपुर में पहली अखिल भारतीय अग्निशमन सेवा खेल सम्मेलन हुआ। जिसमें चम्पावत में तैनात फायरमैन महेंद्र रावत ने 90 किलो भारवर्ग में स्वर्ण और चालक नीरज जोशी ने 68 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक जीता है। यहां पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...