रुडकी, जून 20 -- सहकारी गन्ना विकास समिति लिब्बरहेड़ी के डेलीगेट पद के लिए मतदान शुक्रवार को संपन्न हुए। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनभर लंबा जाम लगा रहा। जाम के चलते वाहन चालकों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। राजमार्ग पर दिनभर वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। वहीं, स्थानीय लोगों और यात्रियों ने प्रशासन पर यातायात प्रबंधन में लापरवाही का आरोप लगाया। मंगलौर के नेहरू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मतदान केंद्र पर हजारों की संख्या में किसानों की भीड़ उमड़ी। इस कारण राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के चलते यात्रियों से लेकर स्थानीय निवासियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सहकारी गन्ना विकास समिति के डेलीगेट पद के लिए मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक चला। नेहरू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में बन...