संतकबीरनगर, दिसम्बर 2 -- कांटे, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात घंटों हाइवे पर कांटे से बस्ती सीमा तक जाम लगा रहा। वाहन जाम में रेंगते रहे। इसके चलते लोग समय से अपने गंतव्य तक न पहुंच पाने से परेशान रहे। वहीं विवाह समारोह में जा रही बारातें भी जाम में फंसी रहीं। हर चौराहे के लोग परेशान रहे की जाम क्यों लग रहा है। बाद में बता चला कि हाइवे पर हो रहे काम की वजह से एक लेन से ही दोनों तरफ का यातायात चल रहा है। इसके कारण जाम लग रहा है। कोतवाली के कांटे चौराहे से होकर टेमा रहमत में बस्ती बार्डर तक रविवार की रात जाम की स्थिति बनी रही। कुछ ही दूरी का रास्ता तय करने के लिए लोग घंटों जाम में फंसे रहे। बताया जा रहा है जनपद के कुर्थिया चौराहे के पास सीमेंट से बनी रोड खराब हो गई है। उसे दुरुस्त करने के लिए तोड़ दिया गया है। यही कार्य ...