बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- राष्ट्रीय राजपूत महासभा ने पहलगाम हमले की निंदा की पीड़ितों को मदद और आतंकियों को कड़ी सजा की मांग बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। राष्ट्रीय राजपूत महासभा ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है। स्थानीय कार्यालय उदन्तपुरी परिसर में आयोजित शोक सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीतेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों और उनके पीछे छिपे सभी साजिशकर्ताओं को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। मौके पर निरंजन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, बिंदेश्वर सिंह, विनय कुमार सिंह, सिद्घनाथ सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.