लखीसराय, अप्रैल 24 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना लखीसराय के तत्वावधान में चितरंजन रोड स्थित महिला विधा मंदिर के पीछे संगठन मंत्री शिडडू सिंह के आवास पर वीर कुंवर सिंह जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबू वीर कुंवर सिंह के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम का संचालन सुमन सिंह बबलू ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह एवं जेडीयू जिला अध्यक्ष रामानन्द मंडल मौजूद थे। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने वीर कुंवर सिंह की देशभक्ति, साहस और ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ उनके संघर्ष की वीरगाथा सुनाई। उन्होंने बताया कि कैसे वीर कुंवर सिंह ने अपने घोड़े पर सवार होकर तलवारबाजी के दम पर अंग्रेजों की नींव हिला दी थी। कार्यक्रम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.