खगडि़या, जून 21 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को शहीद प्रभु नारायण चंद्रशेखर पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज, परमानंदपुर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सह मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय ने शुक्रवार को बताया कि इस आयोजन का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी खगड़िया के जिलाध्यक्ष श्री शत्रुघ्न भगत के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता की उपस्थिति होगी। इस अवसर पर भाजपा खगड़िया जिला इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला एवं मंडल स्तर के नेता, कार्यकर्ता, योग शिक्षक तथा आमजन भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना तथा निरोग भारत के संकल्प को साकार करना है। वही दूसरी ओर योग समिति,पकरैल के द्वारा 21 जून को योग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.