भागलपुर, सितम्बर 21 -- नवगछिया के खिलाड़ी धर्मचंद भगत का चयन बिहार योगा टीम में किया गया है। योगा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा आयोजित 50वें राष्ट्रीय योगा खेल प्रतियोगिता का आयोजन मैसूर, कर्नाटक में नौ से 12 अक्टूबर को होने जा रहा है। नवगछिया योगा एकेडमी के मुख्य कोच घनश्याम प्रसाद ने बताया कि धर्मचंद भगत ने बिहार योगा संघ द्वारा आयोजित राज्य योगा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। इसके आधार पर उन्हें बिहार टीम में चुना गया है। चयनित होने पर जिला योगा संघ के अध्यक्ष आरपी राकेश, उपाध्यक्ष राम कुमार साहू, नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, अशोक सिंह आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.