चक्रधरपुर, जनवरी 8 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। महाराष्ट्र के संगमनेर में 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते राज्य का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में पश्चिम सिंहभूम ज़िले की चित्रा साहा ने महिला वर्ग की सीनियर-बी कैटेगरी में द्वितीय स्थान (रजत पदक) प्राप्त कर ज़िले व राज्य का मान बढ़ाया। यह ज़िले के लिए गर्व का विषय है। जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव दीपक पासवान ने बताया कि यह पहला अवसर है जब महिला वर्ग में जिले की किसी खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किया है। झारखंड के खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन राज्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस उल्लेखनीय सफलता पर वेस्ट सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पैट्रन विनोद भगेरिया, अध्यक्ष विकास रवि, उपाध्यक्ष विकास नंदी, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.