रुद्रपुर, फरवरी 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित गीता ज्ञान संस्थान में 8 से 12 फरवरी तक आयोजित छठे राष्ट्रीय योगासन निर्णायक प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तराखंड के पांच प्रशिक्षकों ने योगासन जज परीक्षा उत्तीर्ण की। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम योगासन भारत की ओर से आयोजित किया गया था। योग प्रशिक्षिका मंजू राणा ने बताया कि शिविर में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों को योगासन खेल के वैश्विक मानक, स्कोरिंग पैटर्न, प्रतियोगिता संचालन से जुड़े सैद्धांतिक व व्यावहारिक तकनीकी नियमों और निर्णायक की बारीकियों का गहन प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से देश को 157 नए प्रशिक्षित व प्रमाणित तकनीकी जज मिले। प्रशिक्षण में ऊधमसिंह नगर की मंजू राणा ने लेवल-2 जज परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि देहरादून की राधा देवी, हरिद्वार की गायत्री...