रांची, सितम्बर 10 -- रांची। छठी राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन दुर्ग (छत्तीसगढ़) में होना है। इसके लिए झारखंड की 32 सदस्यीय टीम बुधवार को छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुई। रांची जिला योगासन खेल संघ के सचिव डॉ एसके घोषाल ने बताया कि प्रतियोगिता में रांची जिले से 17 खिलाड़ी चयनित हैं। कोच आर्य प्रह्लाद भगत और रेणुका सिंह टीम के साथ रवाना हुए हैं। संघ के अध्यक्ष सुभाष दुबे, उपाध्यक्ष संतोषी साहू, संयुक्त सचिव आर्य प्रहलाद भगत, पूजा सिंह, शंकर राणा, सोनाली सरकार, मधु प्रधान, राहुल रंजन आदि ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.