गिरडीह, मार्च 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह कॉलेज एनएसएस 1 इकाई की छात्रा श्वेता कुमारी का चयन राष्ट्रीय युवा संसद के लिए हुआ है। झारखंड से तीन छात्र-छात्राओं का चयन राष्ट्रीय युवा संसद के लिए हुआ है। जिसमें गिरिडीह कॉलेज की श्वेता ने राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। ये तीनों छात्र-छात्राएं एक अप्रैल को नए संसद भवन में राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। श्वेता शहर के महादेव तालाब रोड निवासी अजय सिंह व रंजू देवी की पुत्री है। इधर, श्वेता का चयन राष्ट्रीय युवा संसद के लिए होने पर गिरिडीह कॉलेज में खुशी का माहौल है। प्राचार्य डॉ अनुज कुमार, एनएसएस इकाई 1 के प्रोग्राम ऑफिसर धर्मेंद्र कुमार वर्मा समेत कॉलेज के अन्य शिक्षकों ने बधाई दी है। गिरिडीह कॉलेज एनएसएस इकाई 1 के प्रोग्राम ऑफिसर धर्मेंद कुमार वर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.